गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद और युवा जनप्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी के सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय में केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण का भी कार्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने सर्वप्रथम राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ और दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें देश का भावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि उनकी दूरगामी सोच के तहत आज कांग्रेस समर्थित इंडिया गठबंधन देश में एक मजबूत विपक्ष के रूप में खड़ा है। वहीं पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से राहुल गांधी के जन्मदिन पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज जिस तरह से राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा को एक मुहिम चला कर आज एक विशाल विपक्ष के रूप में इंडिया गठबंधन को एक जुट करके एक बड़ी संख्या में सदन में पहुंचाने का काम किया है उससे लगता ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि देश को जल्द ही राहुल गांधी के रूप में एक दूरदर्शी, जनप्रिय और ईमानदार पीएम मिलने वाला है। वहीं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने अपने जनप्रिय नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा के साथ लोकसभा चुनावों में अपनी भूमिका से देश को विश्वास दिलाया है कि कांग्रेस पार्टी की लोकहित नीतियों के दम पर ही भारत का चतुर्दिक विकास संभव है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक और मिष्ठान खिला कर मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य जनक कुशवाहा अजय कुमार श्रीवास्तव एवं चंद्रिका सिंह हामिद अली कुसुम तिवारी सुमन चौबे आशुतोष गुप्ता सतीश उपाध्याय रूद्रेश निगम शंभू सिंह कुशवाहा ओम प्रकाश यादव अखिलेश यादव ओमप्रकाश भारद्वाज मीरा चौबे देवेंद्र सिंह आशुतोष कुमार सिन्हा राजेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।