गाजीपुर। राष्ट्रीय विकासवादी जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय विकासवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र पटेल द्वारा विकासवादी जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के सामाजिक क्षेत्र में अग्रसर रहे, सुनील कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद के पद् पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र पटेल ने उतर प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए, कहा कि सुनील कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश में पार्टी को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति हैं। जो नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समाज हित और सबके प्रति प्रेम भाव से कार्य करते हैं। वह एक प्रगतिशील व्यक्ति हैं,  एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो अपना तन-मन-धन से भरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित करने की क्षमता रखते हैं। और आशा नहीं पूर्ण विश्वास करता हूं कि वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। तत्पश्चात नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र भाई पटेल को आश्वासन देते हुए , कहा कि आज मैं अपने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया हुआ कि संविधान और पार्टी के संविधान की रक्षा के लिए हमेशा प्रोत्साहित करता रहूंगा। तथा मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सहित गुजरात प्रदेश पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं । और अनुरोध करता हूं कि हम सब मिलकर काम करेंगे और पार्टी को   आगे बढ़ाएंगे। तथा सुनील कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष न्यूक्त होते ही जिले सहित गांव व परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।