गांव के विकास पर खर्च होने वाले पैसों की ऑनलाइन ट्रैकिंग हो सकती है। साथ ही अगर पैसों के मामले में गड़बड़ी मिलती हैं, तो आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही उसकी शिकायत भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...


हर एक गांव के विकास के लिए सरकार की ओर से बजट दिया जाता हैं, जिसे गांव के प्रधान के अकाउंट में भेजा जाता है, उस पैसे का इस्तेमाल प्रधान गांव के विकास के लिए करता है। हालांकि कई सारे प्रधान कागज पर काम दिखाकर पैसे खुद खा लेते हैं। लेकिन अगर आप जागरूक हों, तो ऐसा संभव नहीं है। eGramswaraj वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन मालूम किया जा सकता है कि गांव के विकास के लिए कितना पैसा आया है और कितना खर्च हुआ है। अगर पैसा गांव के विकास पर खर्च नहीं हुआ हैं, तो उसकी शिकायत की जा सकती है। इसके बाद ग्राम प्रधान की प्रधानपद से छुट्टी हो सकती है।



ऐसे कर पाएंगे ऑनलाइन चेक

सबसे पहले आपको egramswaraj की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

जब नीचे की तरफ स्क्रॉल करेंगे, तो Planning का ऑप्शन दिखेगा।

इस पर क्लिक करने के बाद Reporting ऑप्शन पर टैप करना होगा।

यहां पर आपको Panchayat-wise Expenditure Report ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां से वित्त वर्ष डालना होगा, जिसकी आप जानकारी चाहते हैं।

फिर State, कैटेगरी, सब कैटेगरी दर्ज करनी होगी।

इसके बाद कैप्चा कोड डालना होगा।

फिर Get Report ऑप्शन पर टैप करना होगा।

फिर आप अपने ब्लॉक में जानकर गांव सर्च कर पाएंगे। और पता लगा पाएंगे कि आखिर आपके गांव में कितना पैसा खर्च हुआ है।


Meri Panchayat ऐप पर ऐसे करें रिपोर्ट

अगर आपको लगता है कि गांव के प्रधान ने विकास के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है, तो Meri Panchayat ऐप पर जाकर प्रधान की शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद प्रधान की जांच होगी। अगर शिकायत को सही पाया जाता है, तो प्रधान के खिलाफ एक्शन होगा, जिसके तहत उसे प्रधान पद से सस्पेंड किया जा सकता है।