ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदी राम ने पेपर लीक को लेकर वायरल अपने वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। बेदी राम ने कहा कि वीडियो को फेक बताते इसकी ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा है। वीडियो को एटिडेट बताया। ऐप पर पढ़ें ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा के विधायक बेदी राम ने पेपर लीक को लेकर वायरल अपने वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। बेदी राम ने कहा कि वीडियो को फेक बताते इसकी ठीकरा विपक्ष पर फोड़ा है। कहा कि बदनाम करने के लिए एडिट किया गया वीडियो विपक्ष के लोग चला रहे हैं। विधायक ने कहा कि विपक्ष के लोग मेरी छवि को धूमिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जखनिया से विधायक बेदी राम का नाम लेते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश में पेपर लीक का माफिया बताया था। इसके बाद विधायक बेदी राम का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में वह पेपर लीक से जुड़ी बातचीत कर रहे हैं। वीडियो में वह रुपये लेकर भर्ती कराने की बात करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि मैं एक बार में 40-40 लोगों की भर्ती कराता हूं। कौन हैं पेपर लीक के बड़े खिलाड़ी बेदी राम? ओपी राजभर के नौकरी सेटर विधायक के बारे में सब कुछ जानिए पेपर लीक के मामले में पहले जेल भी जा चुके गाजीपुर की जखनिया सीट से विधायक बेदी राम वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा घिर गए हैं। यहां तक कि उनकी पार्टी सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर का भी एक वीडियो इसी के बाद सामने आ गए। इसमें राजभर भी बेदी राम को जुगाड़ से नौकरी दिलाने वाला बता रहे हैं। हिन्दुस्तान से फोन पर हुई बातचीत में बेदी राम ने अपने वीडियो को फेक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक पुराना वीडियो है। किसी विभाग में नौकरी चाहिए तो कॉल कर लेना, जुगाड़ हो जाएगा; अब मंत्री ओपी राजभर का वीडियो वायरल कहा कि वीडियो में पैसे के लेनदेन की बात हो रही है। लेकिन इस समय उसे एडिट करके पेपर लीक से जोड़ते हुए चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुझे बदनाम करने की विपक्ष के लोगों की साजिश है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच प्रदेश सरकार की कई एजेंसियां कर रही हैं यदि कोई भी मामला होगा तो वह सामने आ जाएगा। जौनपुर में दो साल पहले खुला हिस्ट्रीशीट जखनियां विधायक बेदी राम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब सोशल मीडिया पर एक और पेपर वायरल हो रहा है जिसमें विधायक बेदी राम की जौनपुर जिले के जलालपुर थाने में 2022 में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहां उनकी हिस्ट्रीशीट 17ए पर दर्ज है। साल 2022 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने इनकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। हिस्ट्रीशीट में विधायक को नकल माफिया बताते हुए यह भी लिखा गया है कि उनके पास दो ईंट भट्टे भी हैं। वर्तमान में सुभासपा से जखनियां से विधायक बेदी राम पर वर्ष 2006 में रेलवे में भर्ती का प्रश्नपत्र लीक करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। 2008 में एक इसी तरह का मामला लखनऊ के गोमती नगर में दर्ज हुआ। 2010 में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के आरोप में बेदी राम के खिलाफ जौनपुर के मड़ियाहूं में एफआईआर दर्ज की गई थी।