आरो निटर्निंग अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डे द्वारा द्वारा जीते प्रत्याशी प्रमाण पत्र देते।

गाजीपुर के जमानियां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 के  उपचुनाव में विकास जयसवाल विजय हासिल किया।  तहसील मुख्यालय में मतगणना के दौरान विकास जयसवाल को 195, अभिषेक को 102. रजत कुमार जयसवाल को 01. विशाल वर्मा 54. शबाना परवीन को 72 और शाहजहां बेगम को 131 को मत मिले। इस तरह विकास जयसवाल 64 वोट से विजयी घोषित किए गए। बताया जाता है। की निकाय के उपचुनाव के हर प्रत्याशी जीत के लिए मंथन में लगे रहे। लेकिन चुनाव के नतीजे जैसे से सामने आए भाजपा प्रत्याशी विकास जयसवाल सभी अन्य प्रत्याशियों उपचुनाव मैदान में धूल चटाकर विजय श्री घोषित किए गए। इस दौरान समर्थको ने जीत प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत की। बताया जाता है। की निकाय के उपचुनाव के मद्देनजर बीते सोमवार को वार्ड नंबर 20 के उपचुनाव के दौरान मतदाताओं में काफी रुझान रहा। बताया जाता है। की नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 के सभासद के निधन होने पर रिक्त रही पद के लिए चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस की कड़ा बंदोबस्त रहा। सोमवार को मतदान के लिए मतदाताओं ने अपने अपने मत अपने प्रत्याशियों को देने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। बता दें कि पिछले माह बीते शुक्रवार को तहसील मुख्यालय में  7 नामांकन पत्र बिके। जिसमें से 6 नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 20 पटखौलिया आंशिक भाग द्वितीय के निर्वाचित सभासद मोहम्मद शाहिद का निधन 13 अक्टूबर 2023 हो गया था। उनके निधन के बाद से ही पद रिक्त चल रहा था। वर्ष 2023 में हुए चुनाव में कुल 176 मत मिले थे। जबकि उनके प्रतिद्वंदी संदीप को 136 मत प्राप्त हुआ था। वार्ड में मतदाताओं कि संख्या करीब 1224 है। जिसमें 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। कुल मतदातों की संख्या 1224 में 46.65 प्रतिशत वोट पड़े।  जिसके बाद सदस्यों की उपस्थिति में मत पेटिका सील मोहर के साथ बंद हुए। उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के स्वागत में संतोष वर्मा, तारकेश्वर वर्मा, पंकज निगम, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संजीत कुमार यादव, संजय जयसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।