(विशेष रिपोर्ट: उपेंद्र यादव -वीएनएफए/विस/बीबीसी -इण्डिया)


वाराणसी। समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस एस) के राष्ट्रीय कार्य समिति की वीटो कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक लहुराबीर स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। 

           बैठक में जन मुद्दों पर आंदोलन की रूपरेखा तथा आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में कार्य योजना पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।  

        बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अरविंद गांधी ने कहा देश के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करने और लूटने की बड़ी साजिश को छुपाने के लिए भाजपा हिन्दुत्व जैसे मुद्दे पर लोगों को भ्रमित करता रहा है,ताकि नौजवान और आम आदमी इस लूट पर ध्यान न दे सके,उन्होंने कहा देश में महिलाऐं, किशोरी और बच्चियॉ, अपहरण व बलात्कार जैसी घटनाओं की शिकार बन रही है, पढ़े - लिखे नौजवान रोजगार के लिए परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। श्रम कानून खत्म किए जा रहे है,श्रमिकों  के साथ भेदभाव एवं गुलामों की तरह काम करो, ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है, स्थायी नौकरी के कानून की जगह, ठेकेदारी प्रथा, फिक्स टर्म जैसे शोषणकारी कानून आ गए हैं, ऐसे समय में जब सब जगह अराजकता और तनाव है, पूँजीपतियों की सम्पति बेताहासा बढ़ गई है।

       डा.अरविंद गांधी ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी,महंगाई ,

के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार  है।

               उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार 2014 मे मोदी की सरकार आने के बाद जो पूँजीपतियो को मुनाफा हुए हैं, यदि उनको जोड़ा जाए तो वह इतना पैसा है, जितना अपने देश की सरकार एक वर्ष के लिए, अपने देश के लिए बजट करती है, अमीरी गरीबी की खाई बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, जिससे देश में असंगठित क्षेत्र के लोग असमानता के शिकार हो रहे हैं। निजीकरण के नाम पर देश को बेचने से रोकने, रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य पर बहस करने, नौकरी क्यों नहीं मिल रही है, तथा  किसानों की दुर्दशा के सवाल पर पार्टी ने संघर्ष का निर्णय किया है। बैठक में प्रमुख रूप इ.मोइनुद्दीन अहमद, युगुल किशोर विश्वकर्मा,विजय शर्मा,अशोक कुमार विश्वकर्मा,डा.सविता पूनम,स्वामी डा.रमाकांत श्रीमाली आदि लोग मौजूद थे।