सर्वसम्मति से देवकली ब्लाक के शिक्षकों ने बैठक कर लिया निर्णय। 


जिलाध्यक्ष अनंत सिंह सहित पूरी जनपदीय कार्यकारिणी भी रही उपस्थित। 


पर्यवेक्षक ब्लाक अध्यक्ष मरदह महेंद्र यादव ने दिया प्रमाण पत्र।


आज विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र जनपद-गाजीपुर के ब्लाक ईकाई देवकली का गठन बी आर सी बरहपुर,देवकली पर किया गया। बैठक में दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक कुमार सिंह यादव को देवकली ब्लाक का ब्लाक अध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक के दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह ने देवकली ब्लाक के शिक्षकों से एकजुटता की अपील की। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में संघर्ष की शुरूआत विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा की गयी। अनवरत 18 वर्षों के लंबे संघर्ष के पश्चात 2004 बैच के शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करायी जा चुकी है जिसके संदर्भ में पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में शिक्षकों से पुरानी पेंशन का विकल्प भी भरवाये जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। जनपद गाजीपुर में वर्ष 2004 बैच के शिक्षकों को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा पुरानी पेंशन का विकल्प भरवाये जाने का आदेश जारी हो चुका है।  इस संदर्भ में सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र निर्गत कर निर्देशित भी किया जा चुका है। प्रत्येक शिक्षक को पुरानी पेंशन से आच्छादित कराना एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है। जिस पर प्रदेश स्तर पर रणनीति बनायी जा रही है। प्रत्येक ब्लाक में अभियान चलाकर एसोसिएशन पुरानी पेंशन का विकल्प भरवाये जाने का कार्य करेगा। पुरानी पेंशन के विकल्प को और भी सरल बनाये जाने हेतु प्रदेश के आला अधिकारियों से वार्ता चल रही है। ताकि शिक्षकों को विकल्प भरने में कोई समस्या न आने पाये। 

आज की बैठक में जिलाध्यक्ष अनंत सिंह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा दुर्गेश प्रताप सिंह , उपाध्यक्ष विजय नारायण यादव, महामंत्री प्रमोद उपाध्याय, पर्यवेक्षक महेंद्र यादव ब्लाक अध्यक्ष मरदह , महामंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ देवकली महेंद्र यादव , सूर्यभान यादव जिला संगठन मंत्री ,जिला सचिव संजय दूबे , वरिष्ठ सदस्य जिला कार्यसमिति राजेश्वर चौहान , अजय विक्रम सिंह , दयाल राम,ब्लाक मंत्री करंडा मृत्युंजय कुमार,अशोक यादव, संजय यादव ,डिंपल सिंह ,राजेश यादव, महेंद्र यादव,विशोक यादव,संजय यादव,विजयी यादव,रणजीत यादव, चंद्रकेश यादव, सुभाष यादव ,योगेशकांत,अभय कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।