यादव महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष बने मदन सिंह यादव 


मदन सिंह यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर सजातीय बंधुओं में खुशी की लहर 


यादव बाहुल्य जिले में यादवों का नेता बनकर उभर रहे जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव 


यादवों का उत्थान हमारी पहली प्राथमिकता: जिला अध्यक्ष मदन सिंह यादव


गाजीपुर। रविवार को आदर्श बालक बालिका इंटर कॉलेज सरहुला गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में यादव महासभा के नवमनोनित जिलाध्यक्ष मदन सिंह यादव पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं ब्लॉक अध्यक्षों को फूल माला पहनाकर उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मदन सिंह यादव को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाज़ीपुर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में भरत यादव जिला अध्यक्ष ने मदन सिंह यादव को जिला अध्यक्ष का पदभार एवम् स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक हरिद्वार यादव व संचालन भोला यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक हरिद्वार यादव ने कहा कि कहा गाजीपुर जिला अध्यक्ष के रूप में मदन यादव को मनोनीत किया गया है।

यह अत्यंत खुशी की बात है। समाजसेवी होने के साथ कर्मठ भी है, जिससे संगठन मजबूत होगा और संगठन का विस्तार होगा। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवमनोनित जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया जाना नितान्त आवश्यक है। हम लोग नंद वंश के वंशज हैं और हम सब लोग एक हैं। हमे आपसी विवाद को स्वजाति बंधु के द्वारा सुलह समझौता से हल करने पर विचार होगा। यादव महासभा के संगठन को मजबूत करने पर विचार करते हुए काम करने की जरूरत है। यादव  समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने पर विचार विमर्श करना तथा उस पर समुचित प्रयास करना चाहिए। यादव समाज के लोगों द्वारा दहेज रहित शादी करने पर अग्रणीय भूमिका निभाना होगा। यादव महासभा के जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मे भागीदारी पर विचार करना चाहिए। यादव समाज के गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग करने पर विचार करना होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आपसी समझौता व समाज के प्रति वफादार व्यक्ति को सहयोग करना एवम् अन्य प्रस्तावो पर विचार होना चाहिए। 
स्वागत करने वालों में हरिद्वार सिंह यादव संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य, भारत यादव अध्यक्ष यादव महासभा गाज़ीपुर, राम विजय सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव महासभा, उपेन्द्र यादव, नीरज यादव, गुड्डू सिंह यादव, शशिकांत, विमल यादव, कमलेश यादव, उग्रसेन, प्रवीण कुमार यादव महामंत्री यादव महासभा, अनीता यादव नगर अध्यक्ष गाजीपुर, रीता, भोला सिंह यादव पूर्व प्रधान, हरिओम सिंह यादव प्रधानाध्यापक,  हरिओम यादव, बृजला यादव प्रधान सन अध्यक्ष, हरिश्चंद्र सिंह यादव प्रधान, श्रीराम सिंह यादव प्रधान, मदन सिंह यादव, दयाराम यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिली यादव किसान नेता, रविकांत यादव जिला अध्यक्ष, अजय यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, अरुण सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, प्रमोद यादव, दीपक यादव, प्यारे लाल यादव, धर्मेंद्र यादव, मनोज कुमार यादव, रिशु सिंह यादव, ओम प्रकाश सिंह यादव, त्रिभुवन यादव, अभिमन्यु यादव, सुरेश सिंह यादव, बच्चा यादव, राम प्रताप यादव, गोवर्धन सिंह यादव, सुमित यादव, पारसनाथ यादव, मनोज यादव,धर्मेंद्र सिंह यादव, अमरनाथ यादव, रणजीत सिंह यादव, हिरा लाल सिंह यादव, सुब्बा यादव, मन्नू सिंह यादव, ऋषिकेश सिंह यादव, रामानंद उर्फ डब्बू यादव, हरेंद्र यादव, कैप्टन विजय शंकर यादव, पप्पू यादव, कैप्टन रामदुलार यादव, चंद्रभूषण यादव, शिव मूरत यादव, विनोद यादव, राजेश्वर सिंह यादव मैनेजर सरहुला आदि उपस्थित रहे।