इसके पूर्व में भी हो चुकी घटना, राजेश राजभर की दबंगई आई सामने: सूत्र 

गाजीपुर/ दुल्लहपुर। कहा जाता है कि अगर कोई घटना होती है तो योगी की पुलिस तत्काल पहुंच जाती है। अगर घटना या मारपीट योगी सरकार की पुलिस के सामने हो तो ऐसे में आप क्या कहेंगे ऐसा ही एक मामला वायरल वीडियो से गाजीपुर का निकलकर आ रहा है। दुल्लापुर थाना क्षेत्र के ओडराई की गुडिया देवी पत्नी मनोज राजभर ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने जिला मुख्यालय पहुची। गुडिया देवी ने तहरीर में कहा है कि राजेश राजभर पुलिस व् कानूनगो की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ महिला गुडिया देवी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना की मूक दर्शक बनी रही पुलिस और महिला को गंभीर चोट आई। एक लड़के के सर में भी गंभीर चोट की वजह से वाराणसी रेफर कर दिया गया बताया गया है। राजेश राजभर अपने साथियों के साथ स्थानीय पुलिस की मदद से जमीन खाली कराकर अपने कब्जे में लेना चाहता था। यह मामला 27 जुलाई शाम चार बजे का बताया जा रहा है। मौके पर राजस्व विभाग के तरफ से लेखपाल व कानूनगो भी मौजूद थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष ने भी दबाव बना कर राजेश राजभर को बचने की कोशिश कर रहे है। अगर पुलिस निष्पक्ष होती तो महिला के साथ इतनी बड़ी मार पीट की घटना नहीं होती। घटना स्थल पर मुख दर्शक नहीं बनती पुलिस। विडिओ वायरल होने के बाद FIR दर्ज किया गया। पीड़ित गुडिया राजभर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है। अब देखना होगा कि क्या योगी सरकार में गुड़िया को न्याय मिल पाता है या फिर से दबंगों के दबंगई की शिकार होकर थाना, पुलिस एवम् नवागत एसपी ई राज राजा के कार्यालय का चक्कर लगाती रहेगी।