गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव के जनसंपर्क व यादव महासभा संगठन विस्तार का अभियान के दौरान साथ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम विजय सिंह यादव, जिला संरक्षक द्वय हरिद्वार यादव व उपेन्द्र यादव पत्रकार, जिला महामंत्री प्रवीण यादव, नगर अध्यक्ष अनीता यादव, श्रीराम यादव पूर्व प्रधान, उदल यादव, मनोज यादव आदि लोगों के साथ जिले में दौरा करते हुए।
वीडियो देखे🙏🙏🙏🙏🙏
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर के पिता जी की आकस्मिक मौत पर उनसे मिलकर ढांढस बढ़ाया तथा श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व विधायक व किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव से मुलाकात किया। तथा कमलेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य से भी मुलाकात करते हुए, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम नारायण यादव के नेतृत्व में महाहर धाम पर पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ भगवान भोलेनाथ जी और भगवान श्रीकृष्ण जी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद एक बैठक प्रधान राधेश्याम यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संघ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें ग्राम प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, पूर्व प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि स्वजाति बंधुओ ने भाग लिया। जिसमें सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मदन यादव ने कहा कि हमारे स्वजाति बन्धुओं में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की आवश्यकता है। जिसमें हम सभी लोगों को मिलकर एकजुट होकर इन बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेना होगा। वक्ताओ के क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम विजय सिंह यादव ने कहा की तेरही भोज, दहेज रहित शादी, कुरी तोड़ शादी इतआदि बुराइयों को दूर कर समाज को एक नई दिशा दिए जाने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थित स्वजाति बंधुओ ने सर्वसम्मत से मरदह ब्लॉक अध्यक्ष रामायन सिंह यादव (प्रधानाचार्य) को बनाया। सभा में पूर्व कप्तान उमाशंकर यादव, दयाशंकर यादव, कमलेश यादव, रामविजय सिंह यादव प्रधान पडिता, रामकृत यादव प्रधान तिलाड़ी, मुन्ना यादव प्रधान, रामबचन यादव पूर्व प्रधान, वीरेंद्र यादव प्रधान, कल्पनाथ यादव प्रधान गुलाल सराय, रामप्रवेश यादव, उजियार यादव, सत्येंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव, शिवमुनि यादव गायक, सुनील यादव, सोनू आदि स्वजाति बंधुओं की उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक हरिद्वार यादव एवम संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भावी प्रत्याशी राम नारायण यादव ने किया। तथा जिला अध्यक्ष मदन यादव ने आये हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।