गाजीपुर के जमानियां में आजादी अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राचीन रामलीला मैदान से बडेसर गांव स्थित डा, भीमराव अंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण किया गया। इस दौरान निकाली गई तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों मोटर साइकिल सवार गुनगुनाते रहे। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा से गूंजा एन एच 24 सड़क व नगर कस्बा बाजार, स्टेशन बाजार। बताया जाता है। भारतीय जनता पार्टी के आवाह्न पर रविवार की सुबह स्थानीय प्राचीन रामलीला मैदान से  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मोटर साइकिल पर सवार होकर देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर 78 वां तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नारों से गूंजता रहा हिंदुस्तान जिंदाबाद, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा के नारों से शहर गूंज उठा। आजादी अमृत महोत्सव के तहत रामलीला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मोटर साइकिल सवार अपने हाथों में तिरंगा और देश की आजादी के लिए जान देने वाले गुमनाम मुजाहिदीनों को याद रखने के लिए तथा उनके नाम के स्लोगन लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब सैकड़ों मोटर साइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा शामिल रहे। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी को जानने एवं समझने एवं अपने बुजुर्गों के बलिदान को याद करने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। जिसका मकसद सिर्फ इतना है कि लोग  अपने उन गुमनाम मुजाहिदीनों बलिदानीयों को याद कर सके। उनकी शहादत को समझ सके। जिन्होंने वतन को आजाद करने के लिए वतन पर शहीद हो गए थे। उन्होंने मौजूदा हालात को देखते हुए। कहा की आम लोगों में धारणा बनी हुई है। की भाजपा की केंद्र, प्रदेश सरकार मनमानी ढंग से कार्य कर रही है। गुप्ता ने कहा कि सिर्फ यह लोगों में भ्रम फैलाया गया है। बल्कि आजादी के लिए मदरसों के कई लोगों ने देश के लिए शहादत दी है। उस शहादत को जानने और समझने के लिए हमें इतिहास को बारीकी से समझना एवं पढ़ना चाहिए। यात्रा के दौरान नगर कस्बा, स्टेशन बाजार, हरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कई लोगों ने मदरसों के बारे में खुलकर तारीफ की। उक्त मौके पर संजीत यादव, कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह, माया सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राकेश राय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला, अजय गुप्ता, रविंद्र यादव, अनिल कुमार गुप्ता, पांचों मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, नृपेंद्र उपाध्याय, अवधेश सिंह हरदेव कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव ने दिया।