गाजीपुर के जमानियां क्षेत्र के फूली गांव स्थित शाहपुर के पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश  कार्यकारिणी मैं प्रदेश सचिव नामित किया गया है। पार्टी में आशा किया गया है। कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को यह जन जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक बल और गतिशीलता प्रदान करेंगे।

विजय कुमार यादव को कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी है। बताया जाता है। की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर पूर्व ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी के जुझारू संघर्षिल कार्यकर्ता विजय कुमार यादव शाहपुर फूली जमानियां को उत्तर प्रदेश समाजवादी युवजनसभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर कार्यकर्ता और समर्थको से हर्ष व्यक्त करते हुए। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। विजय कुमार यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करूंगा। इसके साथ ही  पार्टी को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करने के लिए संघर्ष करता रहूंगा। इस अवसर पर बधाई देने वाले निवास स्थान शाहपुर पहुंचे।