विशेष रिपोर्ट: उपेंद्र यादव

बीबीसी -इण्डिया/वीएनएफए/ वि न्यूज


वाराणसी 18 अगस्त ।समता समाजवादी कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस - एस)के नेताओं ने आज लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में सायं 7.30 बजे बांग्लादेश में हुए हिंसक घटनाओं में मृत हिंदू अल्पसंख्यक  आत्माओं के आत्मा शांति हेतु तथा बंगाल में महिला चिकित्सक डॉक्टर मौमिता देवनाथ की बलात्कार कर  निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए उनके प्रति भी कैंडल जलाकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

          इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविंद गांधी एडवोकेट समेत पार्टी के  वीटो कमेटी के नेता इं.मोइनुद्दीन अहमद, युगल किशोर विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शशि वर्मा ,जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार कनौजिया,  चिन्मय चटर्जी ,राजेश आजाद, सोनी चकवाल ,संतोष सिंह, अंकित मिश्रा, इत्यादि मौजूद थे।

              सभी ने 2 मिनट मौन रखकर बांग्लादेश के हिंसा में मृत अल्पसंख्यक हिंदुओं के प्रति ईश्वर से  आत्म शांति की प्रार्थना की।