गाजीपुर जमानियां के स्थानीय तहसील मुख्यालय परिसर से मंगलवार की सुबह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व तिरंगा यात्रा निकाली गई। उक्त रैली में महिलाओं अध्यापकों ने तिरंगे के दुपट्टे पहने और तिरंगे झंडा लेकर देश भक्ति के गीत गाते तिरंगा यात्रा स्टेशन बाजार तक निकाली गई। बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली मंगलवार को निकाली गई। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आम जन मानस को जागरूक करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपजिलाधिकारी के नेतृत्व स्टेशन बाजार तक निकाली गई। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं तथा कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बताया जाता है। की मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली में तहसीलदार राम नारायण वर्मा, विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार व पालिका कर्मी बाइक सवार होकर अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए शान से आगे बढ़ रहे थे। निकली गई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार अपने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाते आगे बढ़ रहे थे। बताया जाता है। की निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में महिला टीचरों के साथ पुरुषगण बाइक की सवारी की। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस यानि आजादी अमृत महोत्सव के पहले मंगलवार को तहसील मुख्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार राष्ट्रगान गाया गया। भारत माता की जयकार करते हुए तिरंगा यात्रा की समाप्ति की। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ राजस्व कर्मी एवं नगर पालिका परिषद के कर्मी भी शामिल रहे। एसडीएम ने कहा कि मंगलवार की सुबह विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मीयों के द्वारा मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जो कस्बा बाजार, पांडेय मोड़, स्टेशन बाजार एन एच 24 सड़क से होते हुए। तहसील मुख्यालय पहुंच कर समापन किया गया। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, विकास खंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल, राहुल कुमार, विजय कुमार, दानिश मंसूरी, अरविंद राय, अरविंद सिंह, अरुण कुमार सिंह, विजय शंकर राय, विजय शंकर शर्मा सहित विभिन्न विभाग के सैकड़ों कर्मी शामिल रहे।