बीजेपी के कार्यकर्ताओं का अपनी ही सरकार में अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 

गाजीपुर/ दुल्लहपुर। दुल्लहपुर बाजार में बिजली विभाग के खिलाफ भाजपा नेता अनिल पांडेय के नेतृत्व में प्रदर्शन कर अधिशासी अभियंता का पुतला दहन किया गया। बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता अनिल पांडेय ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी भ्रष्ट हो चुके है। जनता की आवाज को अनसुना कर रहे है। अधिकारी नहीं सुधरे तो बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन होता रहेगा। खबरों के अनुसार एक महीने से बीजेपी में खीच तान चल रही थी।


उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बार- बार आला कमान को बताने की कोशिश कर रहे की कार्यकर्ताओं की आवाज को अधिकारी नहीं सुन रहे है। जिस वजह से कार्यकर्ता नाराज है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसका असर दुल्लहपुर बाजार में देखने को मिला रहा है। बीजेपी के नेता अनिल पांडेय व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिल कर सरकार में रहते हुए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जम कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। लगभग 20 मिनट तक आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग बाधित रहा।  जाम की वजह से रेलवे क्रासिंग के बीच सवारी गाड़ी व शिफ्ट डीजायर फस गई, बताया गया। समय रहते गाड़ी को पीछे कर लिया गया। पांच मिनट के भीतर ही सुपर फास्ट ट्रेन गुजरी समय रहते सभी लोग सतर्क हो गए। वरना बड़ी घटना हो सकती थी। प्रदर्शन में अनिल पांडेय जिला पंचायत सदस्य, अजय साहू, अशोक यादव, प्यारे गिरी, विजय चौरसिया, रामसिंह चौहान, अजय शर्मा, कमलेश चौहान, पप्पू गुप्ता, बिनित राय, अहमद हुसैन, सुनील यादव, सोनू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुनील कुमार तिवारी, जितेंद्र राजभर, आशीष और छांगुर, आदि लोगों ने रहे।