गाजीपुर के जमानियां विकास खंड अंतर्गत फूली गांव निवासी मोहम्मद सैफ सिद्दीकी को सपा अल्पसंख्यक प्रदेश कार्यकारिणी सचिव बनाए जाने पर जिले में खुशी का माहौल बना रहा। इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बताया जाता है। की उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में फुली गांव के निवासी मोहम्मद सैफ सिद्दीकी उर्फ सन ऑफ डॉक्टर अनुदिन सिद्दीकी को सपा अल्पसंख्यक कार्यकारी प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनपद सहित जमानियां विधानसभा में खुशी और हर्ष उल्लास का माहौल बन गया। इस दौरान प्रदेश सचिव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनेगी और प्रदेश खुश हाल होगा। सैफ सिद्दीकी को प्रदेश सचिव बनाए  जाने की सूचना पर उनके स्थान पहुंचे माल्यार्पण कर  स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित सिद्दीकी ने कहा। इस समय उत्तर प्रदेश सहित देश में अल्पसंख्यक अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी है। बता दे कि प्रदेश सचिव बनने से पहले मोहम्मद सैफ़ सिद्दीकी माइनॉरिटी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे। तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के जिला सेक्रेटरी वर्तमान में हैं। स्वागत करने वालो में विधानसभा जमानियां अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशेर अहमद, जी, एस ,श्रीवास्तव एम.डी एम.एफ मेमोरियल स्कूल फूली, शमसुल हक़ विधानसभा उपाध्यक्ष,अमन पठान, इजाज अहमद, रब्बानी अंसारी, अजय सिंह यादव, बीरेन्द्र यादव, विद्यालय प्राचार्य असलम, नसीम अहमद अध्यापक, सरिता पासवान, गीता यादव, आराध्या जयसवाल, पूनम कुशवाहा, सरिता यादव  रौशन कुमार, अमित शर्मा क्षेत्र के शुभ चिंतक और समर्थक उपस्थित रहे।