गाजीपुर। शहर के लंका स्थित श्याम होटल में दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश ने केक काट कर तीसरा वर्षगांठ मनाया।

बतात चलें कि 05 सितंबर 2022 में शिक्षक दिवस के दिन ही कैलाश नाथ शर्मा , राजेश चौबे ने दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ की वर्षगांठ की थी।

दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ने बहस्पतिवार को शहर के श्याम होटल निकट लंका गाजीपुर में अपना तीसरा वर्षगांठ मनाया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि  विशाल पटेल  संपादक, विशिष्ट अतिथि शैलेश विश्वकर्मा संपादक ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ ही एकमात्र संगठन है, जो बिना स्वार्थ के समाज हित व राष्ट्रहित में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहा है।

जनपद, प्रदेश, देश में जब भी कोई आपदा आई है तो  दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार संघ  सेवा करने में सबसे आगे खड़े रहते हैं। मुख्य अतिथि विशाल पटेल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने व राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने के लिए सन 2022 में शिक्षक दिवस के दिन ही दिव्य लोगों राष्ट्रीय पत्रकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा व, दिव्य लोक राष्ट्रीय पत्रकार  संघ के संरक्षक राजेश चौबे ने संघ की स्थापना की थी।

तब से लेकर आज तक संघ निरंतर समाज और राष्ट्र हित में कार्यरत है। इस मौके पर संपादक विशाल पटेल को दिव्य लोग राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव बनाया गया राष्ट्रीय सचिव को माल्यार्पण कर भव्य रूप से स्वागत किया गया ,आशुतोष ,विशाल पटेल, शैलेश विश्वकर्मा ,अमित सिंह ,  कमलेश कुमार गुड्डू यादव, अमरेंद्र सिंह ,शशि जायसवाल ,अजीत पांडे, अमित सिंह, रमेश यादव, राजेश यादव ,गुड्डू सिंह टिका सोनू अहमद, डॉ अरविंद सिंह , अमित उपाध्याय, राजेश यादव, धनंजय, सूचना विभाग, कोतवाल दीनदयाल  समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।