गाज़ीपुर। 23 अक्टूबर 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, स्टेशन रोड, गाज़ीपुर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं और शिक्षिकाओं को नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन के विषय में जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में बालिकाओं को जीआरपी प्रभारी राजकुमार सिंह राणा ने विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में बताया, जैसे 1090 विमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला पावर लाइन और 112 पुलिस आपातकालीन सेवा। इसके साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की। 

कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित किए गए, जिनमें इन हेल्पलाइनों का विवरण और नारी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल थीं। यह जागरूकता कार्यक्रम बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। विद्यालय की प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस तरह के कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।