चंदौन्दौली। चन्दौली बबुरी अशोक इंटर कॉलेज बबुरी में अवैध फीस वसूली का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इस भ्रष्टाचार और अवैध फीस वसूली की जानकारी जिला और मंडल से संबंधित शिक्षा विभाग के प्रशासनिकअधिकारियों की जानकारी में है । लेकिन इसके बाद भी प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना हुआ है। आज दिनांक 17 10 2024 को अवैध फीस वसूली को लेकर अध्यापकों के दो गुटों में झड़प हो गया।  एलटी ग्रेड के तथा कथित अध्यापक अवैध फीस वसूली में प्रबंधक और प्रिंसिपल के सहयोग में सहायक थे ,जब की प्रवक्ता ग्रेड के कुछ अध्यापक इसका विरोध कर रहे थे ,इस विरोध के चलते  दोनों गुटों में कहा सुनी और झड़प हो गई।  जबकि विद्यालय में प्रवक्ता ग्रेड के अध्यापक क्लास में जाकर पढाते हैं और विद्यालय के हर कार्यों में सहयोग करते हैं वहीं पर कुछ एलटी ग्रेड के अध्यापक प्रबंधक और प्रिंसिपल के  ऑफिस में बैठकर उनकी चापलूसी व उनके साथ मटरगश्ती  करते हैं। इस प्रकार की घटना विद्यालय में पढाने से लेकर अवैध वसूली के लिए बराबर होती रहती है । जो कि यह विद्यालय और बच्चों के भविष्य के लिए अहितकारी कर है और  शर्मसार कर देने वाली है। इस घटना से क्षेत्र के सभी नागरिक स्तब्ध है और नाखुश है क्योंकि बबुरी क्षेत्र में अशोक इंटर कॉलेज ही एक सरकारी विद्यालय है ,जिसमें गरीब  से गरीब परिवार के बच्चे भी कम  फीस के द्वारा शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं लेकिन अवैध फीस वसूली और जबरदस्त भ्रष्टाचार के चलते इस विद्यालय का भविष्य  गर्त  में जाता दिखाई दे रहा है। संघर्ष समिति द्वारा घोर निन्दा किया गया है विमल कुमार सिंह संजय सिंह धिरेन्द सिंह यशवंत यादव लूटांवन सिंह महेंद्र यादव गणेश यादव देविचरण कुस्वाहा जनहित इंडिया ब्यूरो चन्दौली धर्मेन्द्र सिंह आदि लोग रहे।