गाज़ीपुर, 17 अक्टूबर 2024: महिला परिवार परामर्श टीम ने पारिवारिक विवादों को सुलझाते हुए दो परिवारों को बिखरने से बचाया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित 08 मामलों की सुनवाई की गई।

इनमें से 02 प्रकरणों में मध्यस्थता कर दोनों पक्षों को आपसी समझौते के तहत विवाद सुलझाने में मदद की गई। अन्य 04 प्रकरणों में अभी मध्यस्थता नहीं हो पाई, जिसके लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। एक प्रकरण में एक पक्ष अनुपस्थित रहा।

इस प्रयास में महिला आरक्षी रागिनी चौबे, संध्या, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड विमला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।