गाज़ीपुर। जनपद में #MissionShakti5 के तहत महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। जनपद के सभी थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर शासन और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों का इस्तेमाल कर महिलाएं किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस ने महिलाओं को सलाह दी कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। इस पहल से गाज़ीपुर में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को एक नई दिशा मिल रही है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद है।