गाजीपुर, 28 जनवरी 2025
#MissionShakti5 अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना था।

पुलिस विभाग ने इस अवसर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की। इसके साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) का प्रचार किया गया, ताकि महिलाएं और बालिकाएं किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

साथ ही, साइबर क्राइम के बारे में भी महिलाओं को सतर्क किया गया और उन्हें बताया गया कि कैसे वे साइबर अपराध से बच सकती हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि किस प्रकार महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी अनहोनी के समय तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।

यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम साबित हुआ है, क्योंकि इससे महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति अधिक सजग और आत्मनिर्भर बन सकें।