मरदह। पंचायत सहायक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव बड़ी धूमधाम और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष के रूप में भीम प्रजापति, महामंत्री पीयूष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक सिंह, कृष्णा गुप्ता, नीलम सिंह, अमरनाथ राम, कोषाध्यक्ष रोहित राव, संगठन मंत्री मुलायम यादव, नूरुलहसन, राहुल गौतम, मीडिया प्रभारी सुशील गुप्ता, श्रवण गुप्ता और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष आरती राव तथा मंत्री सरिता यादव का चयन हुआ।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सूर्यभानु कुमार राय, उपाध्यक्ष फैज अहमद, महामंत्री पवन पांडेय, मीडिया प्रभारी संजय यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य जैसे गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को उनके पद और दायित्वों का शपथ दिलाया।

शपथ ग्रहण के बाद, नई कार्यकारिणी ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का भरोसा दिया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में DPM गुंजन श्रीवास्तव और ADPM रामविलास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा, सभी ब्लॉक के पंचायत सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी चुनाव में शामिल हुए और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।

यह चुनाव पंचायत सहायक संघ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संघ के सदस्यों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।