गाज़ीपुर। 25 जनवरी 2025, शनिवार – थाना रामपुर माँझा पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके खिलाफ थाना रामपुर माँझा पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और उ0नि0 अजय कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुढ़ऊ बाबा मन्दिर चकेरी से अभियुक्त गौरव कुमार सिंह और यशवंत सिंह उर्फ चिट्टू सिंह को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:

1. गौरव कुमार सिंह (उम्र 31 वर्ष), निवासी ग्राम चकेरी उपरवार थाना रामपुर माँझा, गाजीपुर।

अपराधी इतिहास:

मु0अ0सं032/15 धारा 147,323,504,506,353,341 भादवि थाना करण्डा, गाजीपुर

मु0अ0सं0282/15 धारा 147,323,504,506 भादवि थाना सैदपुर, गाजीपुर

मु0अ0सं0 126(2),110,115(2),352,351(3),324(5),103(1) बीएनएस थाना रामपुर माँझा

2. यशवंत सिंह उर्फ चिट्टू सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम देवचन्दपुर, थाना रामपुर माँझा, गाजीपुर।

अपराधी इतिहास:

मु0अ0सं0 126(2),110,115(2),352,351(3),324(5),103(1) बीएनएस थाना रामपुर माँझा

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आला कत्ल लाठी डण्डा बरामद किया गया है। पुलिस टीम की यह सफलता समाज में सुरक्षा और कानून के प्रति विश्वास को बढ़ाती है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, थाना रामपुर माँझा

2. उ0नि0 अजय कुमार यादव, थाना रामपुर माँझा

पुलिस विभाग की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से यह संदेश गया है कि कानून का राज सभी के लिए है, और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।