गाजीपुर। भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आज वृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गौरव नेता सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विशेश्वरगंज स्थित टैक्सी स्टैंड पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे लगाते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।

भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नेताजी के संघर्षों और देश प्रेम की भावना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का देश प्रेम, शौर्य, साहस और उनकी दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।" उन्होंने यह भी कहा कि नेताजी जन-जन के हृदय में हमेशा श्रद्धा और सम्मान के साथ स्थापित हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेताजी की पूज्य स्मृति को याद करते हुए कहा, "नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के संकल्प को अपने जीवन के अंतिम क्षण तक निभाया। उनका योगदान और समर्पण हमेशा भारतीय जनमानस में जीवित रहेगा।"

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी, नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्य प्रकाश यादव, विरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नेताजी के योगदान को याद किया और उनकी दी हुई प्रेरणा को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।