दिल्ली। दिल्ली विधानसभा क्षेत्र नरेला में भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी राज करण खत्री के समर्थन में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसे राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने सम्बोधित किया। जनसभा में आमजन की भारी उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि इस बार दिल्ली में भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है और कमल जरूर खिलेगा। श्रीमती बलवंत ने अपने संबोधन में राज करण खत्री की निष्ठा, मेहनत और नरेला क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन न केवल दिल्ली, बल्कि नरेला क्षेत्र के लिए भी विकास का प्रतीक बनेगा।
इस कार्यक्रम में उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा की नीति और कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता के हित में काम किया है। उन्होंने नरेला की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की और विश्वास जताया कि इस बार भी भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
जनसभा में उपस्थित जनसमूह ने भाजपा के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान नरेला के लोगों का उत्साह और विश्वास यह दर्शाता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है।