गाजीपुर: कायस्थ एकता फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रधान कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संरक्षक मंडल और संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस बैठक में संगठन के विभिन्न पदों पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक मंडल के सदस्य श्री दीनानाथ श्रीवास्तव, श्री शशिकांत श्रीवास्तव, श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट शिव शंकर सिन्हा, एडवोकेट विभोर कुमार श्रीवास्तव और जिला अध्यक्ष समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

नवीन पदाधिकारियों का चयन संगठन की मजबूत संरचना और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मनोनीत पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

श्री केशव प्रसाद श्रीवास्तव - जिला प्रभारी

सोनी श्रीवास्तव - महिला जिला अध्यक्ष

श्री श्रीकांत श्रीवास्तव - जिला महामंत्री

मोद श्रीवास्तव - जिला युवा अध्यक्ष

आशीष श्रीवास्तव उर्फ सोनू - नगर अध्य

क्षप्रदीप कुमार श्रीवास्तव - जिला संगठन मंत्री

कृष्णकांत सिन्हा - जिला प्रभारी

हिमांशु श्रीवास्तव - जिला मीडिया प्रभारी

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण चुन्नू श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पण और कार्यक्षमता की सराहना की। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने में इन पदाधिकारियों की भूमिका अहम होगी।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त नेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी कार्यों में सफलता की कामना की। इस बैठक ने संगठन की एकता और समर्पण को और भी दृढ़ किया है, जो भविष्य में एक साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगा।