गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय का विधान सभा जंगीपुर के बिरनो मंडल में जोरदार स्वागत किया गया। बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने श्री राय का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर सुनील कुशवाहा और उनके पिता जनार्दन सिंह कुशवाहा ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा, "आज जो सम्मान और जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि रहेगा। हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2027 का विधानसभा चुनाव ऐतिहासिक जीत के साथ फतह करेंगे।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में व्यक्तिगत स्वार्थ रखने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर संघर्ष किया जाएगा।
इस भव्य स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारस नाथ राय, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, मनोज सिंह, कुंवर रमेश सिंह पप्पू, विवेकानंद पांडेय, अभय सिंह, अभिमन्यु सिंह मन्नू, अशोक कुशवाहा, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, विश्वप्रकाश अकेला, रामलाल सिंह घूरा, मन्नू राजभर, वीरेंद्र सिंह, अजीत दुबे, अनिल राजभर सहित अन्य कई नेता शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इस आयोजन को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया।