गाज़ीपुर 9 मार्च।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान परिसर मे संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि  उदारीकरण,निजीकरण,भूमण्डलीकरण  की  आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।अमीरी गरीबी के बिच की खाई को चौड़ी हो गई है।पूंजी का  केंद्रीकरण हो रहा है।केवल कर्पोरेट घरानो का मुनाफा बढ़ता जा रहा है।किसान मजदूरों का जीना कठिन हो गया है।लोगों की क्रयशक्ति ख़त्म है।अंधाधुंध निजीकरण ने देश की अर्थव्यवस्था भीतर से खोखली हो गई है। बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार चरम पर है।आरक्षण को ख़त्म किया जा रहा है।लोकतंत्र,संविधान की हत्या की जा रही है।जीवन के सवालों पर चर्चा से सरकार मुहं चुरा रही है।हिन्दु,मुसलमान,सनातन के नम पर भारत के सांझी शहादत,संस्कृति को धूमिल किया जा रहा है। देश,संविधान को बचाने के लिए सडक से संसद  तक संघर्ष के अलावे कोई विकल्प नही बचता है।इसलिए पार्टी को मजबूत ,सक्रिय करने की महती आवश्यकता है।ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने अपनी कार्यात्मक,संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि  प्रदेश की  कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।थाने,तहसील भ्रष्टाचार के केंद्र बन गये है।जनता त्राहिमाम कर रही है।इसमे रामराज बिंद,रामशुक्ला,मोहन प्रसाद,राजनाथ सिपाही,हरिद्वार बिंद,वहीद  अंसारी,बेचू कश्यप,सुखराज, रामसूरत आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में 12 मार्च को सिहोरी एवं 16 मार्च को विरसिंगपुर ब्रांचो की बैठक करने का निर्णय हुआ।साथ ही 23 मार्च को भारद्वाज भवन पर शहादत दिवस तथा 25 मार्च को कासिमाबाद तहसील पर भ्रष्टाचार के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भाग लेने का फैसला हुआ।अध्यक्षता हरिद्वार बिंद ने किया।