गाजीपुर 13 अप्रैल। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर कमेटी शहर का वार्षिक सम्मेलन जिला कार्यालय भारद्वाज भवन पर संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए  पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि  वर्तमान समय में देश के समक्ष संविधान ,लोकतंत्र को गंभीर खतरा  उत्पन्न हो गया है। संवैधानिक संस्थाओं की  स्वतंत्र भूमिका को धूमिल कर दिया गया है।ऐसे समय में वाम एकीकरण  एवं संगठन को मजबूत करना होगा।सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉक्टर राम बदन सिंह ने कहा कि  महंगाई,बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार,चरम पर है।सरकार इसकी चिंता न करके वक्फ बोर्ड संशोधन कानून लागु करके एक असंवैधानिक,एवं विभाजन की  राजनीति कर रही है। इससे देश का भला नही हो सकता।इसीलिए वर्तमान राजनितिक का विकल्प वाम दल हैँ। पार्टी के जिला सहायक सचिव साथी ईश्वरलाल ने संगठन के सक्रिय एवं विस्तार पर जोर दिया। नगर सचिव विनय कुमार यादव ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया।जिस पर कामरेड राजेंद्र राय, एडवोकेट सुरजीत बहादुर, डॉक्टर पियूषकांत  सिंह,वेदप्रकाश गुप्ता ,भूपनारायण यादव ,आदि ने अपना विचार प्रगट किया।अंत में  नगर मंत्री एडवोकेट अरून कुमार सिंह,सह मंत्री रविकांत सिंह कुशवाहा, एवं कोषाध्यक्ष रामजन्म यादव को सर्वसम्मत चुना गया। आखिर में अगले वर्ष में सदस्यता बृद्धि,एवं नगर समस्याओ पर संघर्ष करने का फैसला हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ साथी प्रेमसागर चतुर्वेदी  तथा संचालन डॉक्टर राम बदन सिंह ने किया।इसी के साथ 14 अप्रैल को भारद्वाज भवन पर अम्बेडकर जयंती,एवं 17 अप्रैल को विद्युत के निजीकरण केखिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना को सफल बनाने की अपील किया गया।