गाज़ीपुर, 29 अप्रैल। जिले की लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने आज एक भावपूर्ण संदेश जारी करते हुए समस्त जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, और आरोग्य की कामना की। उन्होंने भगवान श्री विष्णु और माँ लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में धन-धन्य, सौभाग्य और खुशहाली का वास हो।

सपना सिंह ने अपने संदेश में कहा, “यह समय केवल उत्सव का नहीं, आत्मनिरीक्षण और आभार प्रकट करने का भी है। हम सबको मिलकर समाज में सहयोग, सेवा और सद्भावना की भावना को मजबूत करना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है, जिससे ग्रामीण विकास की गति को और तेज किया जा सके।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर भी जोर देते हुए कहा कि ये क्षेत्र आज की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने गाजीपुर को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील जिला बनाने का संकल्प दोहराया।

सपना सिंह के इस संदेश को जनपदवासियों ने सकारात्मक रूप में लिया है। उनका यह प्रयास जनता से जुड़ाव और सामाजिक उत्तरदायित्व की मिसाल पेश करता है।