गाजीपुर बिरनो। संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिरनो क्षेत्र के दिदोहर, बिरनो ,शेखपुर, भौरोपुर और शहादतपुर गांवों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बाबा साहब के विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री अवधेश राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान मन्नू राजभर, और क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह कुशवाहा, संकटा प्रसाद मिश्रा, लालजी गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
इस मौके पर बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने संविधान निर्माण के दौरान हर वर्ग, धर्म और जाति के अधिकारों का ध्यान रखते हुए भारत को एक समतामूलक राष्ट्र की दिशा में अग्रसर किया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।